Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

..तो क्‍या यहां के पत्रकार आतंकवादी हैं?

: पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी : अधिकारियों ने मांगी माफी : पत्रकारों के साथ पूरे देश में अभद्रता जारी है. ताजा मामला शहडोल से है. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम में एक टीआई ने न केवल पत्रकारों से धक्‍का-मुक्‍की की बल्कि उन्‍हें आतंकवादी तक कह दिया. मौका अटल ज्‍योति के शुभारंभ कार्यक्रम का था. शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसके बाद वे मंच से उतरकर जनता के बीच पहुंचे तो पत्रकारों ने इसके कवरेज के लिए जगह बनानी चाही और मुख्‍यमंत्री के पास पहुंचना चाहा.

इसी बीच अमलाई नगर के टीआई देवेश पाठक ने पत्रकारों के साथ धक्‍का-मुक्‍की शुरू कर दी. इतना से ही उनका मन नहीं भरा तो उन्‍होंने पत्रकारों को आतंकवादी तक कह डाला. जिससे पत्रकार आक्रोशित हो गए तथा मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम के बीच में ही प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. नारे सुनकर मुख्‍यमंत्री खुद वहां पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्‍होंने कार्रवाई का आश्‍वासन दिया. आईजी, कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से माफी मांग तब जाकर पत्रकार दुबारा कवरेज करने को तैयार हुए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...