कोलंबो। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक बार फिर चर्चा में हैं. चर्चा का कारण अच्छा कारनामा नहीं बल्कि मीडिया के साथ गलत व्यवहार करने का है. नाराज श्रीलंका क्रिकेट ने मलिंगा पर बैन लगाने की चेतावनी दी है. एसएलसी ने मलिंगा के खराब तरीके से व्यवहार किए जाने की घटना की जांच कराने का फैसला किया था. हाल ही में ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम के उपकप्तान चुने गए मलिंगा ने पत्रकारों के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग किया था.
पत्रकारों ने उनसे करार विवाद पर सवाल पूछे थे, जिस पर वे भड़क गए थे. तथा पत्रकारों को अपशब्द बोल दिया था. इस पर एसएलसी ने मामले की जांच कराई थी और पाया था कि मलिंगा ने पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार किया था. इसी वजह से उन्हें चेताया गया और कहा गया कि वह मीडिया के साथ अच्छा बर्ताव करें.





