पिछले दिनों द ट्रिब्यून से इस्तीफा देने वाले संजय हजारी ने अपनी नई पारी शुरू कर दी है. वे ट्रिब्यून में जीएम कम बिजनेस हेड के पद पर कार्यरत थे. संजय अब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें पजांब का बिजनेस हेड बनाया गया है. वे लंबे समय तक द ट्रिब्यून के साथ जुड़े रहे थे. वे अब एचटी को पंजाब में मजबूत करने का काम करेंगे. वे ट्रिब्यून समूह के हिंदी, अंग्रेजी तथा पंजाबी तीनों भाषाओं के प्रकाशनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.






