दिल्ली-एनसीआर एवं लखनऊ के बाद दैनिक हमारा मेट्रो ने अपना विस्तार छत्तीसगढ़ में किया है. अखबार का प्रकाशन अब छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से शुरू किया गया है. इस एडिशन के संपादक अनिल सिन्हा बनाए गए हैं. अखबार को निकालने की जिम्मेदारी अनिल सिन्हा के ही कंधों पर सौंपी गई है. प्रबंधन का कहना है कि छत्तीसगढ़ के बाद अब इस अखबार का विस्तार बिहार में किया जाएगा. जल्द ही पटना से इसके लांचिंग की तैयारियां शुरू की जाने वाली हैं.
12 पेज के इस अखबार के प्रमुख संपादक रत्नेश हैं. जबकि अखबार के मालिक राजकुमार अग्रवाल हैं. प्रबंधन का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों को प्रमुखता देने के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खबरों को भी प्रमुखता देगा.






