Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

दिल्‍ली गैंगरेप के आरोपी राम सिंह की मौत, सोशल मीडिया पर जश्‍न

दिल्ली बलात्कार के मुख्य अभियुक्त राम सिंह की 'आत्महत्या' के बाद ट्विटर और फ़ेसबुक पर ज्यादातर लोग खुश हैं. कुछ लोगों को ये अफ़सोस ज़रुर है कि राम सिंह कानूनी प्रक्रिया से बच गया. सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल (@MPNaveenJindal) ट्विटर पर कहते हैं, "दिल्ली बलात्कार के मुख्य अभियुक्त ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली है. कैसे एक अति-सुरक्षित जेल ने एक अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया से बचने काम मौका दे दिया."

दिल्ली बलात्कार के मुख्य अभियुक्त राम सिंह की 'आत्महत्या' के बाद ट्विटर और फ़ेसबुक पर ज्यादातर लोग खुश हैं. कुछ लोगों को ये अफ़सोस ज़रुर है कि राम सिंह कानूनी प्रक्रिया से बच गया. सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल (@MPNaveenJindal) ट्विटर पर कहते हैं, "दिल्ली बलात्कार के मुख्य अभियुक्त ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली है. कैसे एक अति-सुरक्षित जेल ने एक अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया से बचने काम मौका दे दिया."

वहीं फ़राह खान अली (‏@FarahKhanAli)ट्विटर पर लिखती हैं, "राम सिंह की आत्महत्या की ख़बर अच्छी है. उम्मीद करती हूं कि बाकी अभियुक्त भी ऐसा ही करें, क्योंकि कानून अपना वक्त ले रहा है. चलो पीछा छूटा."

राम सिंह की कथित आत्महत्या के मामले में दुनिया भर से लोग ट्वीट कर रहे हैं.

नाइजेल ब्रिटो(‏@NigelBritto)लिखते हैं, "राम सिंह ने तिहाड़ में फांसी लगाई. मुझे लगता है कि जेल में होने वाली सभी आत्महत्याओं को हिरासत में हुई मौत माना जाना चाहिए जब तक कि उनकी मौत आत्महत्या साबित ना हो."

आरओएलएफ इंडियन (‏@Roflindian)नाम से ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया है, "मुझे लगता है कि ट्विटर को चाहिए कि ऐसे कदम उठाए जाएं कि ट्विटर पर राम सिंह के लिए सदभावना लहर ना फैल जाए."

वहीं सुचेता दलाल(@suchetadalal) कहती हैं, "राम सिंह को महिमामंडित करने की कोई ज़रुरत नहीं है जैसा की टीवी पर किया जा रहा है. उसने अपने आप को मार लिया. एक जांच हो जाने दो लेकिन इस ख़बर को बंद करो."

मीना कांडासामी(@meenakandasamy) कहती हैं, "क्या अति-सुरक्षित जेल परिसर में आत्महत्या एक नई मौत की सज़ा बनकर उभरेगा."

आम आदमी (@aam_aadmee) के नाम से ट्विटर पर लिखा गया है, "राम सिंह द्वारा तिहाड़ जेल में आत्महत्या किया जाना दिखाता है कि अभियुक्त भी देर से आने वाले फैसलों से हताश हैं."

वहीं क्लिक करें बीबीसी हिंदी के फेसबुक पन्ने पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

बीबीसी हिंदी पाठक ललित बिष्ट कहते हैं, "जो हुआ अच्छा हुआ, बाकि बचे पांचों लोगों को भी ऐसा ही करना चाहिए और ये केस खत्म कर देना चाहिए."

राजेश ठाकुर कहते हैं, "राम सिंह कोई खास व्यक्ति नहीं था, वो एक दरिंदा था, शर्म के मारे मर गया होगा और जिंदगी भर तड़पने से मर गया."

मनीष केलकर लिखते हैं, "अगर ये समाचार सही है तो फिर से राम सिंह ने कानून को अपने जूते की नोक पर रखकर उछाल दिया. वो जिया अपने अंदाज़ से और मरा भी. भारत का कानून उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाया."

वहीं आशीष सिंह राजपूत कहते हैं, "सरकार से उसे कोई उम्मीद नहीं थी कि फांसी मिलेगी. तो उसने खुद ही सज़ा देना उचित समझा." (बीबीसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...