लखनऊ के पत्रकार तथा 'भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन' एवं 'मानवाधिकार गरिमा' नाम दो समाचार पत्रों का संपादक एवं प्रकाशन करने वाले स्वतंत्र गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले अलीगंज पुलिस ने दो ज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. गुप्ता की शिकायत पर अनिल शर्मा, राकेश गुप्ता तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व स्वतंत्र गुप्ता को जान से मारने की धमकी फोन पर दी गई थी. जिसकी शिकायत उन्होंने एसपी समेत अलीगंज पुलिस को की थी.
मूल खबर – लखनऊ के पत्रकार स्वतंत्र गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी





