ईटीवी से खबर है कि नितिशा बंसल ने इस्तीफा दे दिया है. वे चैनल में एंकर के पद पर काम कर रही थीं. निकिता ने अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नितिशा की गिनती ईटीवी के अच्छे एंकरों में की जाती थी. उनका इस्तीफा चैनल के लिए बड़ा झटका है. सूत्रों का कहना है कि ईटीवी के कई और लोग समाचार प्लस प्रबंधन के संपर्क में हैं. संभावना है कि जल्द ही बड़ी संख्या में पत्रकार ईटीवी छोड़कर समाचार प्लस से जुड़ सकते हैं.






