Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कैसे हुई बीबीसी पत्रकार के बेटे की मौत?

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले साल ग़ज़ा में हुए युद्ध के दौरान बीबीसी पत्रकार के बेटे की मौत शायद एक फलस्तीनी रॉकेट से हुई थी जो ठीक से दागा नहीं गया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक उसका ये निष्कर्ष घटनास्थल के दौरे के आधार पर निकाला गया है. इस घटना के समय मानवाधिकर कार्यकर्ताओं ने मौत का दोषी इसराइली हवाई हमलों को ठहराया था. इसराइली सेना ने उस समय कोई टिप्पणी नहीं की थी पर उसने हवाई हमले करने से कभी इनकार नहीं किया.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पिछले साल ग़ज़ा में हुए युद्ध के दौरान बीबीसी पत्रकार के बेटे की मौत शायद एक फलस्तीनी रॉकेट से हुई थी जो ठीक से दागा नहीं गया था. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक उसका ये निष्कर्ष घटनास्थल के दौरे के आधार पर निकाला गया है. इस घटना के समय मानवाधिकर कार्यकर्ताओं ने मौत का दोषी इसराइली हवाई हमलों को ठहराया था. इसराइली सेना ने उस समय कोई टिप्पणी नहीं की थी पर उसने हवाई हमले करने से कभी इनकार नहीं किया.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक उस दौरान 33 अन्य फलीस्तीनी बच्चे भी मारे गए थे. नवंबर में हुए युद्ध के दौरान बीबीसी के वीडियो एडिटर जेहाद मशरावी की वो फोटो काफी चर्चित हुई थी जिसमें वो अपने मृत बेटे उमर के शव को लेकर खड़े हैं. उमर समेत तीन लोगों की उस समय मौत हो गई थी जब ग़ज़ा में उनके घर पर एक मिसाइल आकर गिरी थी. परिवार का कहना था कि उनका घर इसराइली हमले का शिकार हुआ.

लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि शायद ये घर उस फलस्तीनी रॉकेट की चपेट में आ गया हो जो अपने निशाने से पहले ही आकर गिर गया. इसराइली सेना ने कहा था कि युद्ध शुरु होने के तुरंत बाद कोई रॉकेट नहीं दागा गया था. संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने फॉरेंसक जाँच नहीं की लेकिन उन्हें लगता है कि जो नुकसान हुआ वो इसराइली हवाई हमले से नहीं हो सकता. लेकिन यूएन का ये भी कहना है कि वो स्पष्ट रूप से नहीं कह सकता कि ये फलस्तीनी रॉकेट ही था.

जेहाद मशरावी ने संयुक्त राष्ट्र की जाँच को बेकार करार दिया है. उन्होंने कहा, यूएन से किसी ने मुझसे बात नहीं की. अगर फलस्तीनी गुट ज़िम्मेदार होते तो वो आमतौर पर माफी माँग लेते हैं. इसराइली सेना के प्रवक्ता ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर कुछ नहीं कहा पर ये ज़रूर बोले कि किसी भी संघर्ष के शुरुआती घंटों में ये पता लगाना मुश्किल होता है कि क्या हो रहा है. (बीबीसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...