Ranjana Tripathi : अब हमारे देश कि लड़कियों को वीरता पुरस्कार पाने के लिए अपना बलात्कार करवाना होगा. बलात्कार करवाओ पुरस्कार ले जाओ… बिना बलात्कार करवाये तुम वीर साबित नहीं हो सकती. मिशेल ओबामा द्वारा निर्भया को पुरस्कार तो यही बताता है. बेशर्मी भी ऐसी कि देश गर्व मना रहा है इस बात का. हद है! इन्हें नही पता कि वे इस देश को गाली दे रहे हैं. हमारे देश में औरतों की स्थिति पर हंस रहे हैं लेकिन ये देश उनकी उनकी हंसी का स्वागत कर रहा.
अबे कमीनों जाग जाओ, वरना वो दिन अब दूर नहीं जब महिलाएं घरों से खींच कर ले जायी जायेंगी और बलात्कार करके फेंक दी जायेंगी… कल भी दिल्ली में वही हुआ जो 16 दिसम्बर की रात हुआ और हर दिन हो रहा है… कोई नहीं महिलाओं को पुरस्कार पाने के लिए किसी भी समय तैयार होना सीखना पड़ेगा… या कहें तो अपनी आदत में शामिल करना होगा कि उनका कभी भी कहीं भी बलात्कार हो जायेगा, लेकिन अच्छी बात है न पुरस्कार भी तो मिलेगा.
फेसबुक से.





