Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पत्रकार शशिकांत पाठक का अंतिम संस्‍कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

रांची : जाने-माने खेल पत्रकार और प्रभात खबर के सहायक संपादक शशिकांत पाठक नहीं रहे. सोमवार सुबह 7.15 बजे उन्होंने अरगोड़ा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह 51 साल के थे. कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 1986 से खेल पत्रकार के रूप में प्रभात खबर में योगदान दिया था. पिछले 28 सालों से वह लगातार प्रभात खबर से जुड़े रहे. वह झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के महासचिव भी थे.

रांची : जाने-माने खेल पत्रकार और प्रभात खबर के सहायक संपादक शशिकांत पाठक नहीं रहे. सोमवार सुबह 7.15 बजे उन्होंने अरगोड़ा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह 51 साल के थे. कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 1986 से खेल पत्रकार के रूप में प्रभात खबर में योगदान दिया था. पिछले 28 सालों से वह लगातार प्रभात खबर से जुड़े रहे. वह झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के महासचिव भी थे.

बेटे ने दी मुखाग्नि : श्री पाठक का अंतिम संस्कार दिन के दो बजे हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया गया. पुत्र अभिनव ने मुखाग्नि दी. श्री पाठक ने अपने पत्रकारीय जीवन में अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का कवरेज किया था. वह खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी थे और अपनी अगुवाई में क्रिकेट कोचिंग के माध्यम से अनेक नये खिलाड़ियों को तैयार किया. गत वर्ष ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ खेल पत्रकार का सम्मान भी मिला था. श्री पाठक के निधन से राज्य के प्रमुख लोगों, पत्रकारिता व खेल जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सैकड़ों लोग : शशिकांत पाठक के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार को सांत्वना देने विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह, सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक रघुवर दास, विधायक बंधु तिर्की, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र राय, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमिताभ चौधरी, डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव सहित सैकड़ों लोग पहुंचे. इसके अलावा प्रभात खबर के प्रबंध निदेशक केके गोयनका, निदेशक आरके दत्ता, महाप्रबंधक (एचआर) अंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, हरिनारायण सिंह, श्रीनिवास, वाइएन झा, मधुकर, झामुमो नेता विनोद पांडेय, कांग्रेस के शैलेश सिन्हा, राजद से अनिल सिंह आजाद, सुनील सहाय, संजय सेठ, आलोक दुबे, रतन तिर्की, अंचल किंगर, कुणाल आजमानी, विनय अग्रवाल, प्रतुल शाहदेव, खेल जगत से एनजीओसी के अध्यक्ष एमएस हाशिमी, शेखर बोस, शिबू दा, झारखंड महिला हॉकी की सावित्री पूर्ति, सरोजनी लकड़ा और उनके पुराने सहयोगी भी मौजूद थे.

कार्यालय में शोकसभा : श्री पाठक के निधन पर प्रभात खबर के रांची स्थित कार्यालय में शाम को शोकसभा का आयोजन किया गया. इसमें संस्थान में किये गये उनको योगदान को याद किया गया. दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. सोमवार शाम को ही प्रभात खबर के जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, कोलकाता और दिल्ली कार्यालय में शोकसभा हुई. (प्रभात खबर)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...