खबर जयपुर से है. राजस्थान के रीजनल न्यूज चैनल एचबीसी न्यूज से आउटपुट हेड अमित भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चैनल के चेयरमैन सतीश कट्टा के साथ सैलरी को लेकर अमित की तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद प्रबंधन भी उनसे नाराज चल रहा था. प्रबंधन कोई कार्रवाई करता उसके पहले ही अमित ने अपना इस्तीफा सौंप दिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
एचबीसी न्यूज से दूसरी खबर है कि ऊषा सिंह का भी चैनल से संबंध समाप्त हो गया है. वे यहां पर प्रोग्रामिंग इंचार्ज के पद पर काम संभाल रही थीं. वे भी कहां जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि इसके बाद भी एचबीसी न्यूज का संकट खतम नहीं हुआ है. बताया जा रहा है अब कई लोगों पर छंटनी की तलवार लटक रही है.





