हिंदुस्तान के एक रिपोर्टर ने थाने के एसओ पर अपना धौंस दिखाते हुए एक होटल में कमरा बुक करवाने को कहा. दरोगा भी क्या करता, उसने तुरंत ही एक होटल मालिक को फोन किया और हिंदुस्तान के नाम पर होटल बुक करने को कहा. होटल मालिक की हिंदुस्तान के अधिकारियों से खूब जमती है. उसने तुरंत अधिकारियों को फोन किया कि पुलिस की धौंस दिखाने की क्या जरूरत है, हम तो आपकी सेवा में हमेशा हाजिर रहते हैं.
बस फिर क्या था, आफिस में हड़कम्प मच गया. जांच शुरू हो गई कि किसने पुलिस को फोन किया. किसने होटल का कमरा बुक कराया. थाने के दरोगा से भी पूछा गया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ कि कौन साहब हिंदुस्तान के नाम पर धौंस देकर कमरा बुक करा रहे थे. (कानाफूसी)






