महाराजगंज : एकीकृत माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल प्रचंड ने दिन मंगलवार की सुबह नेपाल के ललितपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान न्यायाधीश खिलाराज रेग्मी के नेतृत्व में चुनावी सरकार गठन की प्रक्रिया अपने अन्तिम चरण में है। मंगलवार कि सुबह नेपाल के ललितपुर में आयोजित पार्टी नेता दिल बहादुर श्रेष्ठ के श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रचण्ड ने कहा कि रेग्मी के नेतृत्व में चुनावी सरकार गठन बारे अन्य राजनीतिक दलों के बीच सहमति अपने अंतिम मुकाम पर है।
प्रचण्ड ने सरकार गठन सहित सभी विषय पर सहमति होने और अब सहमति पर हस्ताक्षर मात्र बाकी रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि सहमति के अन्तिम रूप के लिए अन्य दलों के बीच बातचीत जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज शाम तक इस सहमति पर हस्ताक्षर हो जाने चाहिए। प्रचंड ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं, पर उसे आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया जायेगा। मतदाता नामावली व नागरिकता के विषय पर भी बातचीत अंतिम दौर में होने की बात भी कही। माओवादी को सेना का दर्जा दिए जाने के विषय में उन्होंने कहा कि इस पर भी बातचीत जारी है, अगर आवश्यकता पड़ी तो अलग से इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।
महाराजगंज से अरुण कुमार वर्मा की रिपोर्ट.





