एबीपी न्यूज से खबर है कि अरुणोदय प्रकाश ने इस्तीफा दे दिया है. वे 2008 से चैनल से जुड़े हुए थे. वे एसाइनमेंट में सीनियर पद पर कार्यरत थे. अरुणोदय ने अपनी नई पारी हेडलाइंस टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एसाइनमेंट पर लाया गया है. आईआईएमसी पास आउट अरुणोदय ने करियर की शुरुआत 1998 में की थी. वे एनएनआई, दूरदर्शन और मिंट होते हुए 2008 में स्टार न्यूज पहुंचे थे, जिसका नाम बदलकर बाद में एबीपी न्यूज हो गया है.
एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर वरुण शर्मा इंडिया टुडे चले गए हैं. वे एबीपी न्यूज की वेबसाइट की जिम्मेदारी देख रहे थे. अब वे इंडिया टुडे की अंग्रेजी वेबसाइट की जिम्मेदारी संभालेंगे.






