नईदुनिया, ग्वालियर से खबर है कि विवेक श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे रीजनल डेस्क पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. विवेक ने अपनी नई पारी ग्वालियर में ही पत्रिका के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रीजनल डेस्क पर लाया गया है. बताया जा रहा है कि विवेक ने संपादक के अनूप शाह के रवैये से परेशान हैं. कर्मचारियों पर काम का जबर्दस्त दबाव बनाया जा रहा है. माना जा रहा है कि कुछ और लोग जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं.
आशीष मिश्रा ने दैनिक प्रभात, नोएडा से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहे थे. आशीष ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान के साथ नोएडा में ही शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पास आउट आशीष की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है.






