महाराष्ट्र के परभणी जिले के पूर्णा में कल रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तरुण भारत के पत्रकार दिनेश चौधरी पर जानलेवा ऍसिड हमला किया. जिसे खुद दिनेश और उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हुई है. उन्हें कल रात ही नांदेड के सरकारी अस्पताल मे भर्ती किया गया है. रात साढ़े ग्यारह बजे दिनेश पर यह हमला किया गया.
महाराष्ट्र में गुटका बेचना कानूनी अपराध है, तो भी पूर्णा में गुटका की बिक्री जोर-शोर से चल रही है. इसकी खबर दिनेश ने तरुण भारत में दी थी. इसी कारण यह हमला हुआ है. इस वारदात की खबर पूर्णा पुलिस को दे दी गइ है. जिले के एसपी आज पूर्णा विजिट कर रहे हैं.

इस हमले की खबर सुबह जब महाराष्ट्र के पत्रकारिता जगत में फ़ैल गयी तो सारा पत्रकार जगत क्रोधित है. इस प्रकार का ऍसिड हमला महाराष्ट्र में किसी पत्रकार पर पहिली बार हुआ है. पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति ने इस हमले की घोर आलोचना करते हुये दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है. हमले के विरोध मे परभणी के पत्रकार शनिवार को आंदोलन कर रहे हैं. चार दिन पहले ही सतारा में पत्रकार विशाल कदम पर हमला किया गया था. वहां पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट कालीन सत्र मुंबई में शुरू है. इसी दौरान पत्रकारों के उपर होने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है. महाराष्ट्र मे हर चार दिन में एक पत्रकार पीटा जा रहा है. पत्रकारों पर हमला हो रहा है. पत्रकारों की सुरक्षा राज्य में लगातार खतरे में पड़ती जा रही है. महाराष्ट्र के पत्रकार पिछले तीन साल से पत्रकार प्रोटेक्शन कानून की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं. सरकार इसकी अनदेखी कर रही है, जिससे पत्रकारों पर हमला करने वालों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है.





