महराजगंज। मंगलवार को नेपाल-भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्त ने साहित्यकार ओमप्रकाश त्रिपाठी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। भारत-नेपाल देशाटन पर निकले सोनभद्र के साहित्यकार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ओमप्रकाश त्रिपाठी दिन मंगलवार को भारत नेपाल की सीमा पर पहुंचे जहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल तथा नेपाल-भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्त ने साहित्यकार ओमप्रकाश त्रिपाठी को माल्यार्पण किया। इसके बाद अंग वस्त्रम व बुद्ध प्रतिमा भेंट कर दोनों देशों के नागरिकों की तरफ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारत-नेपाल मैत्री पूर्ण संदेश यहां देखने को मिला। यह दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध होने का संकेत हैं। सीमा पर दोनों देशों के बीच नागरिकों में बेहतर तालमेल सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देता है। इस अवसर पर व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कृपाशंकर मद्धेशिया, चौकी इंचार्ज रामपाल यादव, रूपेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजन थापा, संजय गुरूंग, धर्मेंद्र अंजाना, रामचंद जायसवाल, मुरली मद्धेशिया, ओंकार नाथ मद्धेशिया, प्रकाश दायी, प्रताप मद्धेशिया, आलोक जोशी, मनोज गुप्त, राजा वर्मा, अतुल जायसवाल, महेंद्र, सुखदेव दिवेदी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।





