बाकू। अजरबैजान मे मानवाधिकारों पर सरकार की आलोचना करने के मामले में एक समाचार-पत्र के सम्पादक को 9 साल के कारावास की सजा सुनाई गई। माचार पत्र 'खुरल' के सम्पादक अवाज जीनैली को वसूली के आरोप में अक्टूबर 2011 में गिरफ्तार किया गया था। सत्तारूढ पार्टी की एक महिला सांसद ने अभियोजकों को बताया था कि जीनैली ने उनसे रिश्वत मांगी थी।
हालांकि बाद में इस सांसद पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा। जीनैली ने सांसद के आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि एक लेख में वरिष्ठ अधिकारियों की आलोचना करने पर सरकार ने बदले की कार्रवाई में उनके खिलाफ मामला बनाया है। न्यायाधीश ने जीनैली के खिलाफ मामले में जैसे ही फैसला सुनाया, अदालत के बाहर मौजूद जीनैली के र्समथकों ने 'आजादी' के नारे लगाने शुरु कर दिए। (वार्ता)





