मुंबई : 'नवभारत टाइम्स' के चीफ रिपोर्टर विमल मिश्र को सार्थक पत्रकारिता के लिए 'मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवॉर्ड' प्रदान किया जाएगा. पुरस्कारों की घोषणा मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवॉर्डस कमेटी ने कोलकाता में की. पुरस्कार समारोह 6 अप्रैल को कोलकाता में होगा.
जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में, देश और विदेश के कुल 25 उपलब्धिवान लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. विमल मिश्र 'नवभारत टाइम्स' में अपने लोकप्रिय स्तंभ 'लोग' के लिए जाने जाते हैं. हिंदी अखबारों में पत्रकारिता के लिए उन्हें कई नामचीन पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें मुंबई की लोकल ट्रेनों व उपनगरीय ट्रेन प्रणाली पर आधारित भारतीय रेलवे द्वारा प्रकाशित प्रकाशित उनकी कॉफी टेबल बुक 'मुंबई लोकल' के लिए मिला महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार शामिल है.





