चंदौली : पूर्व शिक्षा मंत्री व चंदौली के पूर्व सांसद कैलाशनाथ यादव के निधन पर चंदौली जनपद के लोगों ने शोक व्यक्त किया है. श्री यादव धानापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे. उस दौरान प्रदेश में शिक्षा मंत्री पद भी रहे. एक बार चंदौली के सांसद भी चुने गए. नेता विरोधी दल भी रहे. गौरतलब है कि कैलाशनाथ सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद वाराणसी में निधन गया. श्री यादव मूल रूप से चंदौली जिले के ढोढिया के रहने वाले थे.
श्री यादव प्रखर वक्ता और राजनीतिज्ञ होने के साथ एक कुशल अध्यापक भी थे. उन्होंने डीएवी कॉलेज में भौतिक विज्ञापन के प्रोफेसर के पद पर लंबे समय तक कार्य किया. उनके अंतिम संस्कार में प्रशासन की तरफ से किसी के नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी रही. जनता पार्टी से करियर शुरू करने वाले कैलाशनाथ सिंह यादव इन दिनों कांग्रेस से जुड़े हुए थे.





