लखनऊ के निष्पक्ष प्रतिदिन अखबार के मालिक जगदीश नारायण शुक्ला ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी को एक पत्र लिखा है. पत्र की प्रति यूपी के मुख्यमंत्री समेत कई लोगों को भेजा है. इसमें उन्होंने लखनऊ के हिंदी दैनिक डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार के मालिक निशीथ राय पर आरोप लगाया है कि वे निष्पक्ष दिव्य संदेश नामक साप्ताहिक अखबार निकाल कर पत्रकारों को बदनाम कर रहे हैं.
ज्ञात हो कि इसी अखबार में पिछले दिनों शुक्ला जी की संपत्ति व भ्रष्टाचार को लेकर खबर छपी थी. शुक्ला जी ने अपने पत्र में खुद के बारे में कहा है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबे समय से लड़ रहे हैं और उन्होंने एपी सिंह, बादल चटर्जी, फतेह बहादुर समेत कई भ्रष्ट अफसरों की पोल खोली. अब इन भ्रष्ट अफसरों ने निशीथ राय के साथ सांठ-गांठ करके उनकी छवि खराब करने के लिए अभियान छेड़ दिया है. शुक्ला ने निशीथ राय पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं. जगदीश नारायण शुक्ला का पूरा पत्र इस प्रकार है…

निष्पक्ष प्रतिदिन के मालिक जगदीश नारायण शुक्ला के भ्रष्टाचार के बारे में प्रकाशित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…






