जनसंदेश न्यूज चैनल से खबर है कि प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव सबा इरम खान ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी की शुरुआत शीघ्र लांच होने जा रहे न्यूज चैनल खबर इंडिया के साथ करने जा रही हैं. उन्हें यहां असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. सबा पिछले एक साल से जनसंदेश न्यूज को अपनी सेवाएं दे रही थीं. इससे पहले वे ऑल इंडिया रेडियो के साथ भी जुड़ी रही हैं.
सहारा समय, रायपुर से खबर है कि स्ट्रिंगर के रूप में कार्यरत आशीष तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे छह महीने पहले ही सहारा समय से जुड़े थे. बताया जा रहा है कि वो रायपुर में ही बंसल न्यूज ज्वाइन करने वाले हैं.





