रामपुर में एक लोकल केबल न्यूज चैनल खूब चलता है. नाम है जौहर न्यूज. उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और मंत्री मो. आजम खां के गृह जनपद में चलने वाले इस केबल न्यूज चैनल पर दिन भर आजम खां की खबरें आदि चलती रहती है. इस चैनल की कमान किन्हीं रानू के जिम्मे है जो आजम खां के करीबी माने जाते हैं. हाईकोर्ट का सख्त आदेश है कि किसी भी जिले में लोकल चैनल का प्रसारण नहीं होगा.
रामपुर में जौहर अली विवि के भवन निर्मण का काम भी जोरशोर से चल रहा है और इसके निर्माण में सभी से योगदान लिया जा रहा है. जौहर न्यूज नामक लोकल केबल चैनल पर मोंटास, क्रोमा और हैडलाइन भी इंटरनेट से लोड कर करके चलाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि चैनल जिसका भी हो, उसे अगर चैनल चलाने का इतना शौक है तो उसे खुद का अपना रजिस्टर्ड लाइव चैनल खोल लेना चाहिए ताकि पूरे प्रदेश की जनता को फायदा मिले और मीडिया के सैकड़ों बेरोजगारो को रोजगार मिल जाए.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





