नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर एक खबर है. शीर्षक है- हरभजन ने संभाली पंजाब पुलिस के एसएसपी की कुर्सी. दिल्ली डेटलाइन से रोशन सेठी की इस बाइलाइन खबर में बताया गया है कि भारतीय टीम के आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आधिकारिक तौर पर पंजाब पुलिस के एसएसपी की कुर्सी संभाल ली है.


हरभजन सिंह बरनाला में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करेंगे. भज्जी ने कहा कि इस नए रोल को पाकर वे सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रहे हैं. इस लंबी खबर के नीचे जो पाठकों ने कमेंट किए हैं वह यह बताने के लिए काफी है कि जनता हरभजन सिंह को एसएसपी के रूप में नहीं स्वीकार रही. कई लोगों ने इसे झूठी खबर करार दिया है. फिलहाल तो आप भी उपर देखिए, और पढ़िए कि एनबीटी की वेबसाइट पर क्या खबर प्रकाशित हुई है.






