दमोह से बड़ी खबर आ रही है. पुलिस ने एक अखबार के कार्यालय पर छापा मारकर सात लोगों को अरेस्ट किया है. ये लोग जुआ खेल रहे थे. इनमें कई पत्रकार शामिल है. यह कार्रवाई देर शाम की गई है. बताया जा रहा है कि दमोह में एलएन स्टार के ऑफिस में यह कार्रवाई हुई है. पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर इस अखबार के कार्यालय में छापेमारी की. मौके से सात लोगों को अरेस्ट करते हुए 30 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं.
सूत्रों का कहना है कि पकड़ गए लोगों में चार पत्रकार भी शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. संभावना है कि जांच में किसी बड़े जुआ के रैकेट का खुलासा हो सकता है. पुलिस ने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया है.





