डेली न्यूज एक्टिविस्ट से खबर है कि राजेंद्र के गौतम ने यहां से इस्तीफा दे दिया है. वे लगभग चार सालों से डीएनए को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस संदर्भ में राजेंद्र के गौतम का कहना है कि वे अपने व्यक्तिगत कारणों से डीएनए से इस्तीफा दे रहे हैं. राजेंद्र के साथ विशेष संवाददाता योगेश नारायण श्रीवास्तव ने भी संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. इनके बारे में भी कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है.






