गाजियाबाद से हिंदी दैनिक जीत का परचम लांच हो गया है। अपोज़िशन न्यूज़ ग्रुप के इस नये उपक्रम का संचालन गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार रणवीर गौतम करेगें। उनकी टीम में क्राइम रिपोर्टर अली, कमलेश जैन, अशोक मौर्य व मौहमम्द उमर डेस्क, वीटी एडिटर हारून भी शामिल रहेंगे। समाचार पत्र का उद्देश्य है कि स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों के अलावा उन ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए जिनका सरोकार आम आदमी से हो।
छोटी समस्याओं को हल करने तक की मुहिम के साथ प्रकाशित करने की सोच लेकर मैदान में उतरे समाचार पत्र में पर्दे के पीछे से कई वरिष्ठ पत्रकारों की टीम भी सक्रिय है। इसके ग्रुप ने देश भर में प्रिंट के अलावा वीडियो पर आधारित समाचारों को भी प्रकाशित करेगी। जिसके लिए अपोजिशन न्यूज डॉट कॉम ने बाकायदा वीडियों पर आधारित समाचारों का संकलन शुरु कर दिया है।





