दैनिक भास्कर, हिसार से खबर है कि मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव क्रिस पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे काफी समय से भास्कर से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बिजनेस भास्कर डॉट कॉम से खबर है कि यहां से अवनीश झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब जी न्यूज से जुड़ गए हैं.
एचटी से खबर है कि वेब डिविजन में कार्यरत रुचिका सूरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी दैनिक जागरण के वेब डिविजन से शुरू कर रही हैं. वह जागरण की एमएमआई ऑनलाइन की हिस्सा बन रही हैं. उन्हें मिड डे का प्रोजेक्ट हेड बनाया गया है. गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में मिड डे की वेबसाइट लांच होने वाली है.





