Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दसवें सप्‍ताह भी स्‍टार प्‍लस नम्‍बर वन, जी टीवी दूसरे नम्‍बर पर

इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के दसवें सप्‍ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्‍टार प्‍लस की रेटिंग प्‍वाइंट में लगातार दूसरे सप्‍ताह भी वृद्धि दर्ज हुई है। स्‍टार प्‍लस लगातार पहले नम्‍बर पर बना हुआ है, जबकि जी टीवी एक प्‍वाइंट के अंतर से अपना दूसरा स्‍थान बचाने में सफल रहा है। आठवें सप्‍ताह में कलर्स ने जी टीवी को पछाड़ दिया था, लेकिन नौंवे सप्‍ताह में जी न्‍यूज दूसरे स्‍थान पर वापसी कर ली थी। 

इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन के दसवें सप्‍ताह की रेटिंग आ गई है। इस बार की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्‍टार प्‍लस की रेटिंग प्‍वाइंट में लगातार दूसरे सप्‍ताह भी वृद्धि दर्ज हुई है। स्‍टार प्‍लस लगातार पहले नम्‍बर पर बना हुआ है, जबकि जी टीवी एक प्‍वाइंट के अंतर से अपना दूसरा स्‍थान बचाने में सफल रहा है। आठवें सप्‍ताह में कलर्स ने जी टीवी को पछाड़ दिया था, लेकिन नौंवे सप्‍ताह में जी न्‍यूज दूसरे स्‍थान पर वापसी कर ली थी। 

आइए जानें टैम रेटिंग के दसवें सप्ताह में छोटे परदे पर क्या कुछ बदला और क्या नहीं। स्टार प्लस चैनल पिछले सप्ताह 265 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर वन पर था। जबकि इस बार इसकी रेटिंग 271 प्‍वाइंट हो गई है। यह चैनल लगातार नम्‍बवर वन बना हुआ है। जी टीवी को इस सप्‍ताह जीआरपी रेटिंग का नुकसान हुआ है इसके बावजूद यह दूसरे नंबर पर अपना कब्‍जा बरकरार रखे हुए है। पिछले सप्‍ताह जी टीवी की रेटिंग 226 थी, जो इस सप्‍ताह 215 पर पहुंच गई है।

214 जीआरपी रेटिंग के साथ कलर्स तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है। पिछले सप्‍ताह कलर्स की जीआरपी 220 प्‍वाइंट थी, जो इस बार घट गई है। सोनी ने टीवी पिछले कई सप्ताह से नंबर 4 की पोजीशन बरकरार रखा है। इस सप्ताह सोनी टीवी की रेटिंग में जबर्दस्‍त कमी आई है। जी हां, इस सप्ताह सोनी टीवी 170 जीआरपी से घटकर 155 जीआरपी तक पहुंच गया है। पिछले 18 महीने में सोनी का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

सब टीवी रेटिंग के नुकसान के बावजूद इस सप्‍ताह पांचवें स्‍थान पर अपना कब्‍जा बरकारार रखा है। आठवें सप्‍ताह में लाइफ ओके ने सब को छठे नम्‍बर पर ढकेल दिया था, परन्‍तु सब ने वापसी करते हुए नौंवे सप्‍ताह में पांचवां पोजिशन हासिल कर लिया था और इस बार भी उसे 135 जीआरपी रेटिंग के साथ बरकरार रखे हुए हैं। पिछले सप्‍ताह सब टीवी की जीआरपी 138 जीआरपी थी। इसके बाद लाइफ ओके है। लाइफ ओके 126 जीआरपी के साथ छठवें स्‍थान पर है, पिछले सप्‍ताह चैनल की जीआरपी 132 थी। इसके बाद स्‍टार उत्‍सव का नम्‍बर है, जिसने एक जीआरपी अंक के नुकसान से सातवें स्‍थान पर है। स्‍टार उत्‍सव के 55 जीआरपी प्‍वाइंट हैं, जो पिछले सप्‍ताह 56 जीआरपी थे। सहारा वन आठवें नम्‍बर पर है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...