बंसल न्यूज से इस्तीफों का दौर जारी है. बुधवार को दो और एडिटरो ने इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने वालों में चंद्रमोहन और राजदीप शामिल हैं. .ये लोग चैनल की लॉन्चिंग से चैनल के साथ थे. इसके साथ ही एक और एडिटर राजेश के साथ प्रोग्रामिंग टीम ने भी चैनल में आना बंद कर दिया है. खबर है कि ये भी जल्दी इस्तीफा दे सकते हैं. पिछले दो महीने में बंसल न्यूज से करीब दो दर्जन लोग इस्तीफा दे चुके हैं.
बंसल न्यूज को लॉन्च कराने वाली टीम के सभी लोग एक एक करके चैनल को छोड़ रहे हैं जिसके भी मुख्य कारण गिने चुने लोगों का पैसा बढ़ना है. इसके साथ ही चैनल में चाटुकारिता चरम सीमा पर है. यहां व्यक्ति विशेष के रिश्तेदार मलाई खा रहे हैं. चैनल के संपादक के सगे साले नीलम तिवारी को इनपुट हेड बना दिया गया है. जबकि दूसरे रिश्तेदार रक्षित मिश्रा आउटपुट हैड हैं. इतना ही नहीं, चैनल में सैलरी बढ़ाने के नाम पर हर बार झुनझुना पकड़ा दिया जाता है. पहले कहा कि दीपावली पर पैसा बढ़ेगा, फिर बोले मार्च में बढ़ा देंगे. लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसके साथ ही न तो कर्मचारियों को आफर लेटर दिया जाता है न ही ज्वायनिंग लेटर. हर महीने की सैलरी लाइन में लगकर कर्मचारियों को लेनी होती है. बंसल न्यूज के लिए खतरे की घंटे राज इंडिया है. अगले महीने भोपाल से राज एक्सप्रेस का न्यूज चैनल राज इंडिया आने वाला है. अभी तक लोगों के पास विकल्प नहीं था, पर अब राज इंडिया के आने से बंसल न्यूज का प्रबंधन सकते है. खबर है कि बंसल न्यूज के 27 लोगों का चयन राज इंडिया में हो गया है. ये लोग बस 18 तारीख को मिलने वाली सैलरी का इंतजार कर रहे हैं इसके बाद इस्तीफा दे देंगे.





