सहारनपुर से खबर है कि एक पत्रकार को बदमाशों रिवाल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी. पत्रकार की सूचना पर पुलिस ने पत्रकार को धमकाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पत्रकार बृज मोहन कश्यप को बीती रात कुछ बदमाशों ने मुंह में रिवाल्वर डाल दिया तथा जान से मारने की धमकी दी. बदमाश किसी बात को लेकर बृजमोहन से नाराज थे. उनके साथ बदमाशों ने हाथापाई और गाली ग्लौज भी की.
किसी तरह अपनी जान बचाकर आए बृजमोहन ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने उनकी शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पूछताछ की जा रही है. इस घटना से बृजमोहन तथा उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.





