दसवें हफ्ते की टीआरपी में दो बड़े उलटफेर हुए हैं. इंडिया टीवी फिर से नंबर दो पर जा चुका है. पिछले हफ्ते यह चैनल आजतक को पीछे कर नंबर एक बन गया था. लेकिन इस बार कुल 4.6 अंक नीचे गिरकर नंबर दो पर आ गया है. चर्चा है कि आजतक प्रबंधन ने टीआरपी जारी करने वाली संस्था टैम की शिकायत की है कि यह भेदभावपूर्ण तरीके से डाटा इकट्ठा करता है और इंडिया टीवी को फायदा पहुंचाता है. हालांकि इस सूचना की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.
दसवें हफ्ते में दीपक चौरसिया के नेतृत्व वाले इंडिया न्यूज लगातार उठान की कथा को विस्तार देते हुए टीवी टुडे ग्रुप के तेज चैनल को पछाड़ दिया है. इंडिया न्यूज अब एनडीटीवी के ठीक नीचे है. शीर्ष बारह नेशनल न्यूज चैनलों में इंडिया न्यूज आठवें पोजीशन पर है. दसवें हफ्ते का डाटा इस प्रकार है….
WK 10 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 20.0 up 0.5
India TV 16.2 dn 4.6
ABP News 14.1 same
ZN 12.2 dn 0.9
News 24 8.6 up 1.4
IBN 8.4 up 0.7
NDTV 6.2 up 0.8
India news 3.8 up 0.6
Tez 3.8 up 0.1
Samay 2.6 up 1.1
DD 2.4 dn 0.3
Live India 1.7 up 0.7
Tg CS M 25+ABC
Aaj Tak 20.4 up 1.2
India TV 17.1 dn 4.0
ABP News 13.6 same
ZN 12.6 dn 1.3
IBN 9.2 up 0.8
News24 7.7 up 1.2
NDTV 7.1 up 0.6
India news 3.8 up 0.7
Tez 3.8 up 0.4
DD 2.0 dn 0.2
Samay 1.7 up 0.4
Live India 1.1 up 0.3





