सहारा टीवी से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार डा. एम रहमतुल्लाह अब चैनल वन से जुड़ गए हैं. उन्होंने न्यूज हेड के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. रहमतुल्लाह पिछले 22 सालों से मीडिया से जुड़े हुए हैं. वे पिछले सात साल से सहारा टीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके अलावा वे आकाशवाणी, दूरदर्शन, ईटीवी, एएनआई और कई वेब पोर्टल एवं अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कुछ समय तक उन्होंने एक पत्रकारिता संस्थान में भी शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं.





