Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण, मेरठ में कई बदलाव, योगेश चौहान बने मुजफ्फरनगर के ब्‍यूरोचीफ

दैनिक जागरण, मेरठ से खबर आ रही है कि यहां पर संपादकीय में कई बड़े फेरबल किए गए हैं. कंटेंट और व्‍यवस्‍था को चुस्‍त दुरुस्‍त करने के लिए संपादकीय प्रभारी मनोज झा ने कई लोगों को इधर से उधर किया है. माना जा रहा है कि यह बड़ा फेरबदल इसलिए किया गया है ताकि अन्‍य प्रतिद्वंद्वी अखबारों को और पीछे छोड़ा जा सके. लगभग एक दर्जन लोगों को इधर से उधर करके उनकी जिम्‍मेदारी बदली गई हैं.

दैनिक जागरण, मेरठ से खबर आ रही है कि यहां पर संपादकीय में कई बड़े फेरबल किए गए हैं. कंटेंट और व्‍यवस्‍था को चुस्‍त दुरुस्‍त करने के लिए संपादकीय प्रभारी मनोज झा ने कई लोगों को इधर से उधर किया है. माना जा रहा है कि यह बड़ा फेरबदल इसलिए किया गया है ताकि अन्‍य प्रतिद्वंद्वी अखबारों को और पीछे छोड़ा जा सके. लगभग एक दर्जन लोगों को इधर से उधर करके उनकी जिम्‍मेदारी बदली गई हैं.

मुजफ्फरनगर के ब्‍यूरोचीफ अनुज शर्मा को मेरठ बुला लिया गया है. उन्‍हें मुख्‍यालय से अटैच कर दिया गया है. अनुज के खिलाफ कुछ शिकायतें आने के बाद प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है. अनुज की जगह बागपत के ब्‍यूरोचीफ योगेश चौहान को मुजफ्फरनगर का नया ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है. बागपत का नया ब्‍यूरोचीफ रामानुज को बना दिया गया है, जो बागपत के नजीबाबाद तहसील के प्रभारी थे. नजीबाबाद में राजनारायण कौशिक को भेजा जा रहा है, जो अभी तक बिजनौर में अपनी जिम्‍मेदारी निभा रहे थे.

बुलंदशहर के धामपुर तहसील के प्रभारी अश्‍वनी त्रिपाठी को खुर्जा तहसील का प्रभारी बना दिया गया है. जबकि खुर्जा के प्रभारी योगेशराज को धामपुर भेज दिया गया है. सहारनपुर से रिपोर्टर सुशील कुमार को मुजफ्फरनगर भेज दिया गया है. सिटी टीम में तैनात रिपोर्टर ओम बाजपेयी को सरधना तहसील का प्रभारी बना दिया गया है. बड़ौत के रिपोर्टर देवेंद्र राठी को शामली भेजा जा रहा है. चांदपुर तहसील के प्रभारी विनोद भारती को बिजनौर भेजा गया है. सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं. संभावना है कि होली बाद कुछ और पत्‍ते इधर से उधर फेंटे जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...