Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘महाबहस’ और ‘पोस्टमार्टम’ : गूगल फेसबुक ट्विटर ब्लाग यूजर इसे जरूर देखें-सुनें

: न्यू मीडिया पर नकेल को लेकर दो न्यूज चैनलों पर हुई बहस के वीडियो यहां देखें : न्यूज एक्सप्रेस पर 'महाबहस' में कांग्रेस और कपिल सिब्बल के पेट में हो रहे दर्द के असली वजहों का हुआ खुलासा : भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने न्यू मीडिया का पक्ष जोरशोर और प्रमुखता से रखा : साधना न्यूज पर 'पोस्टमार्टम' में संपादक एनके सिंह ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और यशवंत सिंह ने न्यू मीडिया के भविष्य पर विस्तार से की चर्चा :

: न्यू मीडिया पर नकेल को लेकर दो न्यूज चैनलों पर हुई बहस के वीडियो यहां देखें : न्यूज एक्सप्रेस पर 'महाबहस' में कांग्रेस और कपिल सिब्बल के पेट में हो रहे दर्द के असली वजहों का हुआ खुलासा : भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने न्यू मीडिया का पक्ष जोरशोर और प्रमुखता से रखा : साधना न्यूज पर 'पोस्टमार्टम' में संपादक एनके सिंह ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और यशवंत सिंह ने न्यू मीडिया के भविष्य पर विस्तार से की चर्चा :

कांग्रेस का चरित्र रहा है कि जब जब वो फंसती है, सीधे मीडिया पर नकेल कसने की कोशिश करती है. आपातकाल लगाकर मीडिया के अस्तित्व को खत्म करने की कुत्सित कोशिश कर चुकी कांग्रेस पार्टी इन दिनों न्यू मीडिया पर हमलावर है. करप्शन, महंगाई, कुप्रबंधन, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर बुरी तरह घिर चुकी कांग्रेस को अब लगने लगा है कि जनता उसका साथ छोड़ चुकी है. ऐसे में भन्नाई कांग्रेस सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ने के मूड में है. कपिल सिब्बल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स और न्यू मीडिया की साइट्स के लोगों को बुलाकर कंटेंट पर नकेल की बात कही.

इसको लेकर न्यू मीडिया और सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़े लोग गुस्से में हैं. नए न्यूज चैनलों ने इस मुद्दे पर बहस का आयोजन किया. बाजी मारी न्यूज एक्सप्रेस न्यूज चैनल ने. एंकर अतुल अग्रवाल और शिवानी श्रीवास्तव ने महाबहस कार्यक्रम के दौरान करीब आधा दर्जन आमंत्रित विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों, अतिथियों से इस प्रकरण पर सवाल किए. भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने आक्रामक तरीके से न्यू मीडिया का पक्ष रखा और केंद्र सरकार के दोगलेपन को उजागर किया.

साधना न्यूज पर आयोजित बहस विश्लेषण के कार्यक्रम पोस्टमार्टम में संपादक एनके सिंह और भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और न्यू मीडिया के फायदे नुकसान आदि पर बात की. न्यू मीडिया पर नकेल की सरकारी कोशिश को लेकर इन दोनों न्यूज चैनलों पर आयोजित कार्यक्रम के वीडियो को भड़ास4मीडिया के पाठकों के लिए यहां पेश किया जा रहा है ताकि जो लोग इन कार्यक्रमों को टीवी पर नहीं देख सके, वे यहीं बैठे बैठे देख लें. शुरुआती चार लिंक न्यूज एक्सप्रेस पर आयोजित महाबहस कार्यक्रम के हैं. आखिरी दो लिंक साधना न्यूज पर आयोजित पोस्टमार्टम प्रोग्राम के हैं.

महाबहस पार्ट एक

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/532/–media-world/mahabahas-part1mp4.html

 

महाबहस पार्ट दो

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/533/–media-world/mahabahas-part2mp4.html

 

महाबहस पार्ट तीन

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/534/–media-world/mahabahas-part3mp4.html

 

महाबहस पार्ट चार

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/535/–media-world/mahabahas-part4mp4.html

 

पोस्टमार्टम पार्ट एक

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/530/–media-world/ial-networking-par-nakelsadhnanewsseg-1wmv-youtube.html

 

पोस्टमार्टम पार्ट दो

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/531/–media-world/postmartemsocial-networking-par-nakelsadhnanewsseg-2wmv.html


(सुनें)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...