Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अफजल गुरु पर प्रस्‍ताव पास करने के चलते भारत-पाकिस्‍तान हॉकी सीरीज रद्द

नई दिल्ली। अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने पर पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने से देश की सियासत गर्म हो गई है। सरकार ने जहां पाकिस्तान को अपने हद में रहने की नसीहत दी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है। लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अप्रैल में होने वाली भारत-पाक हॉकी सीरीज रद्द कर दी गई है। इस सीरीज के आधे-आधे मैच दोनों देशों में होने थे।

नई दिल्ली। अफजल गुरु को फांसी पर लटकाए जाने पर पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने से देश की सियासत गर्म हो गई है। सरकार ने जहां पाकिस्तान को अपने हद में रहने की नसीहत दी है, वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया है। लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा अप्रैल में होने वाली भारत-पाक हॉकी सीरीज रद्द कर दी गई है। इस सीरीज के आधे-आधे मैच दोनों देशों में होने थे।

इससे पहले, बीजेपी ने कड़ा रख अपनाते हुए पाकिस्तानी संसद के निंदा प्रस्ताव पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की। लोकसभा में यशवंत सिन्हा और राज्यसभा में प्रकाश जावडेकर ने प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने का नोटिस दिया। यशवंत सिन्हा का नोटिस स्वीकार न किए जाने पर जोरदार हंगामा हुआ। इसकी वजह से लोकसभा की कार्यवाही पहले आधे घंटे के लिए और फिर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। यशवंत सिन्हा का कहना है कि पाकिस्तान ने अफजल गुरु के मामले पर अपनी संसद में जो प्रस्ताव जारी किया है, वह हमें किसी भी सूरत में मंजूर नहीं होगा और इस मामले पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारी संसद से प्रस्ताव पारित किया जाना चाहिए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान सारी हदें पार कर दी हैं। जेटली ने कहा कि अब आधिकारिक तौर पर यह पुष्ट हो गया है कि पाकिस्तान क्या चाहता है। भारत सरकार को कड़ा फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत का कोई फायदा नहीं है। इस तरह के प्रस्ताव पास करने से दोनों देशों के बीच शांति नहीं बहाल हो सकती है। उन्होंने कहा कि इटली से लेकर इस्लामाबाद तक के मुद्दे पर विदेश नीति को लेकर चर्चा करनी चाहिए। इसके बाद दोनों देशों के बीच होने वाली हाकी सीरीज रद्द करने का फैसला ले लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...