अमर उजाला, नोएडा से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाली एडिटर डिजाइन अनीता सिंह ने अपनी नई पारी नेशनल दुनिया के साथ शुरू की है. उन्हें नेशनल दुनिया में भी एडिटर डिजाइन बनाया गया है. अनीता सिंह को प्रिंट मीडिया को तेजतर्रार डिजाइनर माना जाता है. वे लंबे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रही थीं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अमर उजाला को बाय कर दिया था. तभी से उनके किसी दूसरे संस्थान से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. अमर उजाला से पहले वे हिंदुस्तान टाइम्स के साथ काम कर चुकी हैं.






