नई दिल्ली में मंडी हाउस स्थित श्रीराम आडिटोरियम में आयोजित नौवें विश्वामित्र परिवार सम्मान समारोह में पत्रकार अखिलेश सिंह एवं पल्लवी मिश्रा को क्रमश: मीडिया रत्न एवं विशेष महिला रत्न से सम्मानित किया गया. अखिलेश सिंह इस समय डीएलए, नोएडा में क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं. उन्हें बेहतरीन क्राइम रिपोर्टिंग के लिए यह सम्मान दिया गया है. अखिलेश को इससे पहले 2005 में लखनऊ में सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट ने सम्मानित किया था.
स्वतंत्र चेतना, लखनऊ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अखिलेश पंजाब केसरी, साधना न्यूज, सुदर्शन न्यूज, न्यूज आपतक, टीवी100 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके बाद वे डीएलए को अपनी सेवा दे रहे हैं. अखिलेश के अलावा मीडिया व समाज सेवा के क्षेत्र में महिला रत्न का विशेष सम्मान पल्लवी मिश्रा को दिया गया. इस अवसर पर संस्था ने पर्यावरण संरक्षण के लिए देश भर में 11 करोड़ वृक्ष लगाने का आह्वान किया.






