Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पढि़ए सुब्रत रॉय के जीवन के बारे में दस रोचक तथ्‍य

बिहार में जन्मे और बंगाली मूल के सहारा प्रमुख सुब्रत ऱॉय खुद को सहारा श्री कहलाना पसंद करते हैं। 1978 में 2000 रुपये से शुरू किया गया उनका बिजनेस आज हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके पुराने जानने वाले बताते हैं कि उन्होंने एक स्कूटर के साथ अपना सफर शुरू किया था। तब दिन में 100 रुपये कमाने वाले लोग उनके पास 20 रुपये जमा कर जाते थे। चमकदार सफर में सुब्रत रॉय कई बार विवादों में भी आए।

बिहार में जन्मे और बंगाली मूल के सहारा प्रमुख सुब्रत ऱॉय खुद को सहारा श्री कहलाना पसंद करते हैं। 1978 में 2000 रुपये से शुरू किया गया उनका बिजनेस आज हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके पुराने जानने वाले बताते हैं कि उन्होंने एक स्कूटर के साथ अपना सफर शुरू किया था। तब दिन में 100 रुपये कमाने वाले लोग उनके पास 20 रुपये जमा कर जाते थे। चमकदार सफर में सुब्रत रॉय कई बार विवादों में भी आए।

सुब्रत ईश्वर और किस्मत में गहरी आस्था रखते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत के अलावा ईश्वर के चमत्कार और अपनी अच्छी किस्मत को भी देते हैं। वह अपने आप को आशावादी भी मानते हैं। जानिए उनके जीवन से जुड़े दस रोचक तथ्य :

– कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले उन्होंने अपने नाम से विज्ञापन देकर देश की इज्जत का हवाला देकर इसकी जांच टालने की अपील की थी। सहारा परिवार ने पिछले साल 10 मई को विज्ञापन देकर सुब्रत रॉय के सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के नोटिस वाली खबर पर भी हैरानी जताई थी।

– सहारा श्री अक्सर नामी हस्तियों के साथ देख जा सकते हैं। लेकिन वह इसके अलावा उन लोगों से मिलना भी पसंद करते हैं जो अपनी जिंदगी में मेहनत के दम से आगे बढ़ें हों। भले ही उन्हें उनकी मेहनत और कामयाबी के लायक प्रसिद्धि न मिली हो।

– सुब्रत के मुताबिक जो आदमी सिर्फ अपने भले के लिए काम करेगा वह आगे नहीं बढ़ सकता है जब तक उसकी दूसरों को देने की इच्छा नहीं होगा। अपने साथ ही दूसरों का भी भला करने की चाहत ही लोगों को आगे बढ़ाती है।

– सहारा प्रमुख अपने बचपन में सेना में जाना चाहते थे। वह सेना की भर्ती में भी गए थे, बस भर्ती नहीं हुए। सेना की वर्दी से उन्हें इतना लगाव है कि स्कूली दिनों में वह एनसीसी कैडेट भी रहे हैं।

– पढ़ने लिखने में कमजोर रहे सहारा प्रमुख ने स्वप्ना रॉय से प्रेम विवाह किया है। यूनिवर्सिटी टॉपर पर उनका दिल आ गया था। दोनों का अफेयर करीब छह साल तक चला था। उन की पत्नी ने उनकी अंग्रेजी सुधारने में भी मदद की है।

– सुब्रत रॉय हिंदी फिल्मों के शौकीन हैं। उन्हें कई पुराने गीत पसंद हैं। एक जमाने में उन्हें वहीदा रहमान बहुत अच्छी लगती थी लेकिन जब तक वह उनसे मिले तो वहीदा के बाल सफेद हो चुके थे। इसके बावजूद रॉय ने उन्हें अपने दिल की बात बताई थी।

– देवानंद उनके पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। उन्होंने देवानंद की फिल्म गाइड कम से कम 11 बार देखी है। वह खुद को रोमांटिक भी मानते हैं और कहते हैं कि उनका अपने काम से भी रोमांस है।

– सहारा प्रमुख दोस्तों के दोस्त भी हैं। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन से उनकी दोस्ती अमिताभ के बुरे समय में ही हुई थी, तब उन्होंने बिग बी की मदद भी की थी। वह कहते हैं कि उन्हें अपने पिता से ऐसी शिक्षा मिली है।

– सुब्रत रॉय के साथ उनके स्कूल, कॉलेज टाइम के करीब 100 दोस्त भी काम करते हैं। रॉय कहते हैं कि उन्होंने इन सभी को बड़ी मुश्किल से खोज कर निकाला और अपने साथ काम करने का मौका दिया।

– टाइम मैगजीन ने सहारा को भारतीय रेलवे के बाद दूसरी सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली संस्था बताया था। इंडिया टुडे ने उनका नाम देश के 10 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल किया था। (डीबी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...