भड़ास4मीडिया पर सहारा मीडिया के हेड स्वतंत्र मिश्रा की करतूत का खुलासा होने के बाद अब इस मुद्दे को अखबारों ने भी प्रकाशित करना शुरू कर दिया है. अमर उजाला के कानपुर संस्करण में कल पहले पन्ने पर प्रमुखता से गनहाउस कांड की खबर छपी है. अमर उजाला में छपी पूरी खबर में स्वतंत्र मिश्रा का नाम कहीं नहीं है लेकिन यह सबको पता है कि भगवती गनहाउस कांड की व्यूह रचना और गतिविधि स्वतंत्र मिश्रा के निर्देशन में चली.
उधर, लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक निष्पक्ष प्रतिदिन ने पहले पन्ने पर लीड खबर के रूप में स्वतंत्र मिश्रा के प्रकरण का प्रकाशन किया है. इन दोनों अखबारों में छपी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
अमर उजाला, कानपुर में प्रकाशित खबर
https://www.bhadas4media.com/images/stories/smnewsauknp.jpg
————————–






