इलाहाबाद के फोटोग्राफर प्रभात कुमार वर्मा की पीड़ा भड़ास पर ज्यों प्रकाशित हुई, तुरंत एक्शन शुरू हो गया. भास्कर वालों ने आनन-फानन में प्रभात के एकाउंट में पैसा जमा करा दिया. प्रभात ने भड़ास को सूचित किया है कि उन्हें उनका पैसा मिल गया है. अब उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है.
प्रभात ने भड़ास का आभार जताया है कि भड़ास पर उनकी खबर आने के बाद उन्हें उनका पैसा मिल गया. उन्होंने बताया कि भड़ास पर खबर छपने के बाद उन्हें भास्कर की तरफ से फोन किया गया कि उनके एकाउंट में पैसा जमा करा दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया कि वे भड़ास पर से खबर हटवा दें. प्रभात ने भड़ास से अपील की है कि पैसे मिल जाने के बाद अब भास्कर के खिलाफ चल रही खबर को हटा दिया जाए.





