नेशनल दुनिया से खबर है कि विनोद अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है. वे अखबार के साथ राजनीतिक संपादक के रूप में जुड़े हुए थे. विनोद अग्निहोत्री की गिनती आलोक मेहता के खास लोगों में होती थी. वे नईदुनिया के दौर से आलोक मेहता के साथ जुड़े हुए थे. वे नईदुनिया में भी राजनीतिक संपादक के पद पर काम कर रहे थे.
विनोद अग्निहोत्री के अलावा अनिल जैन ने भी नेशनल दुनिया से इस्तीफा दे दिया है. वे नेशनल दुनिया में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत थे. इन्हें भी आलोक मेहता का नजदीकी माना जाता था.
सूत्रों का कहना है कि आलोक मेहतना के दौर में अखबार में बड़े बड़े पदों पर बड़ी सैलरी लेकर बैठाए गए लोग काम की बजाय केवल टाइम पास करते थे. जब नए प्रबंधन ने इस लोगों से काम लेना शुरू किया तो आलोक मेहता की सारी कंपनी धीरे धीरे इस्तीफा देकर दूसरे ठिकानों की तरफ निकल पड़ी.





