Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

बुखारी ने सपा से नाता तोड़ा

लखनऊ। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने समाजवादी पार्टी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने दामाद विधान परिषद सदस्य उमर अली खां और नागरिक सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वसीम अहमद खां के इस्तीफों को मुलायम सिंह यादव को भेज दिया। बुखारी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एसपी सरकार का एक साल पूरा हो चुका है और मुसलमानों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया गया है।

लखनऊ। दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने समाजवादी पार्टी से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। उन्होंने शनिवार को अपने दामाद विधान परिषद सदस्य उमर अली खां और नागरिक सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वसीम अहमद खां के इस्तीफों को मुलायम सिंह यादव को भेज दिया। बुखारी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एसपी सरकार का एक साल पूरा हो चुका है और मुसलमानों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया गया है।

मौलाना ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले मुलायम ने उनका समर्थन मांगा था। उन्होंने तब मुसलमानों को 18 पर्सेंट आरक्षण दिए जाने के साथ साथ कई मांगें रखी थीं, जिसको पूरा करने का वादा भी मुलायम सिंह यादव ने किया था। इनमें से कुछ नहीं किया गया और सरकार मुसलमानों के हकों की भी रक्षा नहीं कर पाई।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में एक साल के समाजवादी पार्टी के शासनकाल में 113 सांप्रदायिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 13 जगह कर्फ्यू लगा और सबसे ज्यादा नुकसान भी मुसलमानों का हुआ। प्रशासनिक पदों पर भी मुसलमानों को वाजिब हिस्सेदारी नहीं दी गई। बुखारी ने कहा कि शुक्रवार को समाजवादी सरकार एक साल पूरे होने पर नाकामियों का जश्न मना रही थी, जो बेहद शर्मनाक है।

यह पूछे जाने पर कि अब आगे की रणनीति क्या होगी, उन्होंने कहा, 'आगे-आगे देखिए होता है क्या।' उन्होंने साथ ही साथ यह भी जोड़ा कि समाजवादी पार्टी केंद्र का ख्वाब न देखे, क्योंकि जब तक उत्तर प्रदेश का मुसलमान साथ नहीं देगा, तब तक यह संभव नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...