बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (हाईस्कूल) की परीक्षा में नकल पहुंचाते दैनिक जागरण के पत्रकार को पकड़ा गया. पत्रकार कक्ष निरीक्षक के रूप में काम कर रहा था. इसके बाद उसे हटा दिया गया है, साथ ही कॉलेज के केंद अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
बिहार के औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड मुख्यालय के तीन स्कूलों में मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. रफीगंज प्रखंड के लुका स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत है सुरेन्द्र वैद्य. स्कूल के शिक्षक होने के अलावे वे पेशे से दैनिक जागरण के पत्रकार भी हैं. श्री वैद्य ओबरा कन्या उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात थे. इस दौरान वे छात्रों को जमकर चिट पुर्जा पहुंचा रहे थे.
यह काम पिछले दो दिनों से चल रहा था. अचानक जांच के लिए पहुंचे प्रशिक्षु आईएससह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने उन्हें चिट पुर्जा पहुंचाते रंगे हाथ पकड़ लिया. पकड़े जाने पर उन्हें कक्ष निरीक्षण के कार्य से हटा दिया गया. साथ ही साथ केन्द्राधीक्षक जगतधारी प्रसाद को इस मामले पर कारण बताओ नोटिस भी थमा दिया गया है. बेशर्मी की हद तो यह है ..इतना कुछ हो जाने के बाद भी अख़बार के बड़े हाकिम चुप्पी साधे बैठे हैं.





