Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुंबई बैठकर दीपक चौरसिया ने मचाई खलबली, एक दिन में 17000 एसएमएस

दीपक चौरसिया के आने के बाद से ही इंडिया न्यूज की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और अब यह अपने चौथे हफ्ते में ही टॉप 5 की रेस में एंट्री मारने की तैयारी में दिख रहा है. चैनल के एडिटर इन चीफ और तेजतर्रार टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया ने टीआरपी के बड़े सेंटर मुंबई में गुरुवार की रात से शुक्रवार की रात तक लगातार 6 शो करके खलबली मचा दी है.

दीपक चौरसिया के आने के बाद से ही इंडिया न्यूज की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और अब यह अपने चौथे हफ्ते में ही टॉप 5 की रेस में एंट्री मारने की तैयारी में दिख रहा है. चैनल के एडिटर इन चीफ और तेजतर्रार टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया ने टीआरपी के बड़े सेंटर मुंबई में गुरुवार की रात से शुक्रवार की रात तक लगातार 6 शो करके खलबली मचा दी है.

शुक्रवार को प्रसारित टुनाइट विद दीपक कार्यक्रम पर 17000 से ज्यादा एसएमएस आए, जिससे पता चलता है कि दीपक के मुंबई से प्रसारित बहसों ने न सिर्फ मुंबई बल्कि देश के दूसरे हिस्से के दर्शकों पर भी गहरी छाप छोड़ी है. गुरुवार को दीपक ने रात 8 बजे टुनाइट विद दीपक में जहां महाराष्ट्र के सूखे पर गंभीर बहस की वहीं रात 9 बजे दाऊद इब्राहिम पर खुलासे हुए. शुक्रवार की सुबह 10 बजे से ही दीपक मुंबई में जुहू बीच के किनारे बहस पर बैठ गए.

शुक्रवार को पहली बहस मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई और एक घंटे तक चली. इस बहस का मसल मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा था और चिंता इस बात पर भी जताई गई कि शहर के कई थानों में महिला कर्मचारी है ही नहीं.

शुक्रवार को दूसरी बहस दोपहर 1 बजे मुंबई में मकान के लगातार बढ़ते दाम और नेता-बिल्डरों की सांठ-गांठ पर हुई. इस बहस के बाद शाम 4 बजे दीपक फिर बैठे और इस बार बीएमसी के स्कूलों के निजीकरण पर लोगों की राय टटोली. दीपक का नियमित शो टुनाइट विद दीपक जब रात 8 बजे शुरू हुआ तो उसे आधा घंटा बढ़ाकर डेढ़ घंटे करना पड़ा. मुद्दा था- क्या पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है. मेहमानों का बहुत बड़ा पैनल दिल्ली, मुंबई और इस्लामाबाद से जुड़ा हुआ था. बहस बेहद तीखी हो गई और दर्शकों के एसएमएस की बाढ़ आ गई. आलम ये रहा कि दर्शकों की मांग पर इस शो को दो बार रिपीट करना पड़ा.

मुंबई से एक लाइव डिबेट का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=LWs6WY8ifbM

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...