Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी, जियाउल हक का रिवाल्‍वर बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में पिछले दिनों हुए बहुचर्चित सीओ हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई ने शहीद पुलिस अधिकारी जियाउल हक की सर्विस रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। रिवाल्‍वर बलीपुर गांव के पास स्थित एक तालाब के पास से बरामद की गई है। मुख्य आरोपी कामता पाल के सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण करने के कुछ घंटे बाद ही बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पाल से कड़ी पूछताछ की गई। पाल की निशानदेही पर ही सीबीआई की टीम ने गांव के आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया। हक की रिवॉल्वर और गोलियों को बरामद कर सीबीआई ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इससे पूर्व हत्याकांड के मुख्य आरोपी कामता पाल ने कुंडा में स्थित सीबीआई के कैंप कार्यालय में शनिवार को करीब 12 बजे के आसपास आत्मसमर्पण कर दिया। अब सीबीआई कामता पाल से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पाल के आत्मसमर्पण करने के बाद बहुत सारे तथ्य सामने आ सकते हैं। सीबीआई कामता पाल से हत्याकांड के दिन हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हत्याकांड के दिन क्या-क्या हुआ और उसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। क्‍या घटना सोची समझी रणनीति थी या फिर हादसा था।

सीबीआई की टीम पिछले कई दिनों से कुंडा में ही कैंप किए हुए है। कामता पाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। कुंडा के बलीपुर गांव में पिछले दिनों हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस अधिकारी जियाउल हक समेत ग्राम प्रधान नन्‍हें यादव एवं उसके भाई सुरेश यादव की भी हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में प्रतापगढ़ के बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री राजा भैया का भी नाम सामने आया, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। सीबीआई ने राजा भैया के खिलाफ भी हत्‍या का मामला दर्ज किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...