विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मीडिया तल्खी बढ़ा रहा है. मीडिया चाहे तो यह तल्खी समाप्त हो सकती है. विदेश मंत्री खुर्शीद ने फर्रूखाबाद में मुहम्मदाबाद क्षेत्र के निसाई गांव में एक दूध डेयरी के उद्घाटन के बाद कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मीडिया के कवरेज के चलते तल्खी बढ़ रही हैं. अगर मीडिया इस तल्खी को न बढ़ाना चाहे तो यह समाप्त हो जायेगी.
श्रीलंका में तमिलों के साथ हो रही घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार इन घटनाओं का विरोध कर रही हैं पर इस मामले को वह कोई राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ के निजी दौरे पर दिये गये भोज के मामले में खुर्शीद ने कहा कि यह राह भाजपा ने खड़ी की है. जब अटलजी ने आगरा में परवेज मुशर्रफ को बिरयानी खिलायी थी और हम उसी राह पर आगे बढ रहे हैं. उन्होंने पाक प्रधानमंत्री को लेकर भाजपा की ओर से की जा रही आलोचना को बेवजह बताते हुए कहा कि उनका काम तो सरकार का विरोध करना हैं चाहे सही हो या गलत.






