हिंदुस्तान, बरेली से खबर है कि बृजेंद्र निर्मल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डीएनई के पद पर कार्यरत थे. पिछले दिनों संपादक के साथ अनबन हो जाने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. सस्पेंशन खतम होने के बाद उन्होंने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. बृजेंद्र निर्मल पिछले दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. आकाशवाणी में सेवा देने के बाद वे अठारह साल अमर उजाला के साथ जुड़े रहे. वहां से इस्तीफा देने के बाद वे हिंदुस्तान के साथ जुड़ गए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
हिंदुस्तान, बरेली से ही दूसरी खबर आ रही है कि संजीव गंभीर ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर थे. संजीव लंबी छुट्टी पर रहने के बाद कुछ दिन पहले ही अखबार ज्वाइन किया था. उनके इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. संजीव हिंदुस्तान के साथ पिछले तीन सालों से जुड़े हुए थे. लगभग डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय संजीव ने दैनिक जागरण और अमर उजाला को लंबे समय तक सेवा देने के बाद हिंदुस्तान से जुड़े थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इस बारे में पता नहीं चल पाया है. संभावना है दोनों लोग जल्द ही किसी नए संस्थान से अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं.






