वरिष्ठ पत्रकार डा. सुभाष राय एक बार फिर जनसंदेश टाइम्स का कार्यभार संभाल लिया है. उन्हें फिर से प्रधान संपादक बनाया गया है. यह अखबार डा. सुभाष राय के नेतृत्व में ही लांच हुआ था. उस दौर में इस अखबार ने पत्रकारिता के साथ साहित्य में भी एक अलग पहचान स्थापित की थी. परन्तु उनके इस्तीफा देने के बाद से यह अखबार आपसी राजनीति का शिकार हो गया था. माना जा रहा है कि डा. राय के प्रधान संपादक बनने के बाद से अखबार फिर से अपनी पुरानी पहचान स्थापित करने में कामयाब रहेगा.
वे लखनऊ में ही बैठेंगे. हालांकि अभी तमाम दिक्कतें भी इस अखबार के साथ जुड़ी हुई हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वे अखबार की स्थितियों को संभालते हैं. डा. सुभाष राय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.






