माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से सूचना मिली है कि एक कनिष्ठ छात्र ने सीनियर स्टूडेंट की पिटाई कर दी है. बताया जाता है कि जूनियर स्टूडेंट कई स्थानीय युवकों के साथ मिल कर सीनियर स्टूडेंट के कमरे पर गया और उसकी काफी पिटाई कर दी.
सूत्रों के अनुसार पीड़ित सीनियर स्टूडेंट जब थाने गया तो वहां जबरन दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया. बताया जा रहा है कि मारने वाले युवकों में से एक का बड़ा भाई पत्रकार है, जिसके दबाव में समझौता कराया गया. जानकारों की मानें तो मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा है.





